Explore

Search

November 2, 2026 4:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

डीएम ने रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश का किया निरीक्षण

इटावा 07 जुलाई, 2026-जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने तहसील सदर के ग्राम बुलाकीपुर लुहन्ना में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी सदर के साथ रोवर (भूमि पैमाइश की नवीन जीएनएसएस आधारित तकनीक) के माध्यम से की जा रही पैमाइश का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोवर तकनीक से भूमि पैमाइश की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से भूमि पैमाइश अधिक सटीक, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जा सकती है, जिससे राजस्व संबंधी विवादों में कमी आएगी तथा आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष सेवाएं प्राप्त होंगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोवर तकनीक का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक पैमाइश निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि पैमाइश के दौरान संबंधित पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का सावधानीपूर्वक मिलान किया जाए, जिससे किसी प्रकार की त्रुटि या विवाद की संभावना न रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में रोवर विशेष पैमाइश अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य तहसीलों में लंबित पैमाइश एवं सीमांकन संबंधी प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में लंबित पैमाइश प्रकरणों का निस्तारण आधुनिक डिजी रोवर (GNSS) तकनीक के माध्यम से किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में उपग्रह (Satellite) आधारित तकनीक से प्रत्येक भू-खंड का सटीक जियो-लोकेशन एवं भू-अभिलेख संबंधी डेटा कैप्चर किया जाता है, जिससे पैमाइश अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विवादरहित हो सके तथा आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके।

उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थिति रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर