Explore

Search

November 1, 2026 10:23 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

July 6, 2026
Mohammed irfan

जलालाबाद तहसील का नाम अब परशुरामपुरी हुआ,योगी कैबिनेट में फैसला

लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया गया।शाहजहांपुर जिले

Read More »
Mohammed irfan

दक्षिण अफ्रीका से भारत आएंगे और चीते,कूनो अभयारण्य बना रहेगा चीता लांचिंग ग्राउंड

नई दिल्ली। प्रोजेक्ट चीता की सफलता से उत्साहित दक्षिण अफ्रीका अब भारत को और चीते देने को राजी हो गया है। जल्द ही छह से

Read More »
Mohammed irfan

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा,चीन ने भारत की सबसे ज्यादा जमीन छीनी

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई अहम मुद्दों

Read More »
Mohammed irfan

शाहजहाँपुर की सिधौली पुलिस पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

शाहजहाँपुर की सिधौली पुलिस पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मुड़िया पवार गांव निवासी प्रदीप कश्यप को पुलिस

Read More »
Mohammed irfan

जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सदर इटावा पर सम्पूर्ण समाधान दिवस(तहसील दिवस) के अवसर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं-

जनपद इटावा 06.07.2026 को सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार

Read More »
Mohammed irfan

सेवा और सम्मान की सुंदर पहल: सरोज वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच बांटी गईं खुशियाँ

इटावा समाज में अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने और उन्हें अपनेपन का अहसास कराने के उद्देश्य से इटावा श्यामल

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर