Explore

Search

July 26, 2026 5:58 am

लेटेस्ट न्यूज़

राम मन्दिर चढ़ावा चोरी कांड आरोपियों के नए घरों पर चलेगा बुलडोजर

अयोध्या: राम मंदिर में चंदा चोरी करने वाले छोटे चेलों के घरों पर बुल्डोजर चलने के लिए तैयार खड़ा…!! जबकि बड़के आकाओं के खिलाफ FIR के लिए कल वकील सड़क पर उतर आए..!!! कह रहे थे कि चंदा में चपत लगाने वाले चंपत राय को जेल भेजो, इनको बचाया जा रहा है।

अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील कल सड़क पर उतरे थे, वे चंपत राय,अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर FIR की मांगकर नारेबाजी कर रहे थे। उधर, अयोध्या पुलिस सुबह करीब 11 बजे राम मंदिर पहुंची। करीब दो घंटे तक जांच की। जिस कमरे में चढ़ावे की गिनती होती है,उसे देखा।

प्रशासन ने चढ़ावा चोरी के आरोपियों के नए घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने ऐसे घरों की पहचान कर ली है,जिनका नक्शा पास नहीं है या जिन्होंने नियम तोड़े हैं।

उन आरोपियों के घर रडार पर हैं, जो उन्होंने मंदिर में नौकरी के बाद बनवाए।

आरोपी लवकुश मिश्रा का सहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा के कौशलपुरी स्थित मकान पर बुलडोजर चल सकता है।अयोध्या विकास प्राधिकरण यानी ADA आज ही इनको नोटिस भेज सकता है। दोनों चढ़ावे की गिनती करते थे।

वहीं,राम जन्मभूमि तीर्थ के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं।वो सबको उलझा देते हैं। वो राम की परंपरा नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर के निर्माण प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य थे। मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं।

 

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर