Explore

Search

November 1, 2026 1:25 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती पर दिया बल

अब्दुल्ला अख़्तर
‘बूथ की मजबूती ही लोकतंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं का समर्पण ही हमारी विजय का आधार’
छिबरामऊ (कन्नौज)।
भारतीय जनता पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में ‘विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया द्वारा की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सेक्टर और बूथ स्तर के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
सम्मेलन को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि सशक्त बूथ, सुदृढ़ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “बूथ की मजबूती ही वास्तव में लोकतंत्र की मजबूती है। संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं का अटूट समर्पण ही सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। यही हमारी विजय का मुख्य आधार और विकसित भारत का सशक्त पथ है।”
पूर्व राज्य मंत्री व स्थानीय विधायक श्रीमती अर्चना पांडे ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जनहित में अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी ईमानदारी से पहुंचवाए।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदोरिया, जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी सहित कई अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और आगामी सांगठनिक कार्यों की रूपरेखा साझा की।
सम्मेलन में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बूथ सम्मेलन में जिला महामंत्री शैलेन्द्र द्विवेदी व इतेंद्र राजपूत, जिला मंत्री संजीव गुप्ता व राजीव ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, दिलीप गुप्ता, आदित्य राजपूत, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र कौशल सहित समस्त सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और समर्पित कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर