Explore

Search

July 28, 2026 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

मिशन शक्ति टीम ने गुमशुदा 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

जनपद इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभयनाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” एवं “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत इटावा पुलिस लगातार गुमशुदा बच्चों की सकुशल बरामदगी एवं महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र की एक लगभग 14 वर्षीय गुमशुदा नाबालिग बालिका, जो 14 जून 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी, के संबंध में प्राप्त सूचना एवं आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज संदर्भ का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन्स द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में मिशन शक्ति केंद्र की महिला पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। 02.07.2026 को बालिका को रेलवे स्टेशन, इटावा से सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह अपनी इच्छा से घर से गई थी। आवश्यक विधिक कार्रवाई एवं काउंसलिंग के उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने इटावा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर