Explore

Search

October 31, 2026 10:35 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

June 26, 2026
Mohammed irfan

ऑटो पार्ट्स शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

अब्दुल्ला अख़्तर दमकल विभाग की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण; जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा संभालकर मंगवाईं अतिरिक्त गाड़ियां, शटर व दीवारें तोड़कर बुझाई गई आग छिबरामऊ (कन्नौज)।

Read More »
Mohammed irfan

अक़ीदत और धूमधाम के साथ उठे ताज़िये, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा नगर

अब्दुल्ला अख़्तर छिबरामऊ। नगर में 10 मोहर्रम (यौम-ए-आशूरा) का पर्व बेहद अक़ीदत, एहतराम और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। कर्बला के शहीदों और इमाम-ए-हुसैन की

Read More »
Mohammed irfan

21 की उम्र में हत्या का आरोप,64 की उम्र में दिल्ली हाईकोर्ट ने किया बरी,43 साल अदालतों में कट गई जिंदगी

नई दिल्ली।दिल्ली हाईकोर्ट ने 1983 के हत्या मामले में 43 साल तक मुकदमा झेलने वाले 64 वर्षीय मुकेश कुमार को सबूतों के अभाव में बरी

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर