Explore

Search

June 18, 2026 1:18 pm

_नगर पालिका परिषद, इटावा_ आईटीसी – मिशन सुनहरा कल स्वच्छ इटावा की ओर एक और कदम:

_नगर पालिका परिषद, इटावा_ आईटीसी – मिशन सुनहरा कल स्वच्छ इटावा की ओर एक और कदम: वार्ड 1 अजीत नगर में चला सघन जागरूकता अभियान नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति संटू गुप्ता के निर्देशन एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद इटावा एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में आज वार्ड 1 अजीत नगर में घर-घर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला समिति के सदस्यों तथा आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।

अभियान के मुख्य बिंदु कचरा पृथक्करण पर जोर: नागरिकों को गीला कचरा, सूखा कचरा और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग कर नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा गाड़ी को देने के लिए प्रेरित किया गया एमआरएफ सेंटर की जानकारी: टीम ने बताया कि सूखा कचरा वार्ड के एमआरएफ सेंटर पर भेजा जाता है, जहां उसकी छंटाई कर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है।*होम कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण: गीले कचरे से घर पर ही होम कंपोस्टर के माध्यम से जैविक खाद बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। बताया गया कि इससे रसोई का कचरा बगीचे के लिए उपयोगी खाद में बदल जाता है नागरिकों की भागीदारी: मोहल्ला समिति के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे अपने मोहल्ले में कचरा पृथक्करण को 100% सुनिश्चित कराएंगे। कई नागरिकों ने मौके पर ही होम कंपोस्टिंग शुरू करने की इच्छा जताई अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि जनभागीदारी से ही इटावा को कचरा मुक्त बनाया जा सकता है। स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

_स्रोत पर कचरा पृथक्करण + होम कंपोस्टिंग = स्वच्छ, सुंदर और हरित इटावा।_ वार्ड 1 अजीत नगर में मोहल्ला समिति के सदस्यों एवं नागरिकों को कचरा पृथक्करण व होम कंपोस्टिंग की जानकारी देते आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर