अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ: आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना विशुनगढ़ में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष चर्चा हुई।
इस मौके पर थानाध्यक्ष भागमल ने उपस्थित नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि त्योहारों को हमेशा की तरह पारंपरिक सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक के दौरान उपनिरीक्षक हृदय राज उपाध्याय ने भी सुरक्षा व्यवस्था और नियमों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश साझा किए।
बैठक में विशुनगढ़ क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोहम्मद शकील, सुधीर कुमार द्विवेदी, नेता राम बक्श लोधी, इकबाल हुसैन, ओम जी दीक्षित, राजेंद्र वर्मा, विभु तिवारी, इकबाल हुसैन अली, अखिलेश राजपूत, नेम कुमार चक और सलमान आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।
Author: Mohammed irfan













