इटावा आगरा के होटल ग्रांड ट्री में उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारी महासम्मेलन का हुआ आयोजन इस कार्यक्रम में करीब पचास जिलों से पदाधिकारी पहुंचे, इस कार्यक्रम में इटावा उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित को उनकी टीम सहित जिले में व्यापारी हितों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हमें जाति, धर्म, राजनीतिक आस्थाओं से ऊपर उठ कर व्यापारीयों के हित के लिए संघर्ष को एक जुट होना है
इटावा जनपद से प्रदेश बरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि बिजली, व्यापारी सुरक्षा, भ्रष्टाचार युक्त टैक्स प्रणाली के खिलाफ आर पार की लड़ाई का समय आ गया है,
जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित जिला महामंत्री अभय टंडन, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, उघोग मंच के जिला अध्यक्ष भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज,महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, महिला जिला कोषाध्यक्ष रोशनी वर्मा महिला जिला संगठन मंत्री ज्योति पालीवाल, राखी कुमारी, युवा जिला उपाध्यक्ष शेख नबाब सहित इटावा से दर्जनों व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे











