Explore

Search

November 1, 2026 1:27 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

सपा की ताकत बढ़ाएंगे प्रखर, जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष मनोनीत

अब्दुल्ला अख़्तर
कन्नौज के जुझारू कार्यकर्ता प्रखर द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 2027 की तैयारियों में जुटा ब्राह्मण समाज
छिबरामऊ, कन्नौज: समाजवादी पार्टी की मजबूती और ब्राह्मण समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से समाजवादी जनेश्वर मिश्र ब्राह्मण महासभा ने बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। सपा सुप्रीमो, पूर्व मुख्यमंत्री व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य जोशी ने जिले के सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता प्रखर द्विवेदी को कन्नौज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
प्रखर द्विवेदी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने कहा कि प्रखर द्विवेदी पार्टी के प्रति हमेशा निष्ठावान रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। पूर्व विधायक ने जोर देते हुए कहा कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ब्राह्मण समाज को भारी तादाद में पार्टी से जोड़कर संगठन को नई धार देंगे।
मनोनयन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस नई नियुक्ति से जिले में समाजवादी विचारधारा को बल मिलेगा। पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करना है। ब्राह्मण समाज को गोलबंद कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना ही संगठन की प्राथमिकता होगी।
प्रखर द्विवेदी के जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों का कहना है कि प्रखर के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर