Explore

Search

April 30, 2026 3:13 pm

मेधावी छात्र न केवल एक बेहतर छात्र हैं, बल्कि आने वाले कल के जिम्मेदार नागरिक हैं-शिवप्रसाद यादव

इटावा करवाखेड़ा, ,29 अप्रैल 2026 — ज्ञानस्थली विद्यालय में आज मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता स्वयं विद्यालय समिति के चैयरमेन श्री शिवप्रसाद यादव जी ने की। विद्यालय के प्रातः सभा के पश्चात मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पहार किया।विद्यालय के छात्रों का परिणाम शत प्रतिशत रहा। चैयरमेन श्री शिवप्रसाद यादव जी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुष्पाहार व मिठाई खिलाकर मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे विद्यालय के लिए बेहद गर्व और खुशी का दिन है। आज हम यहाँ उन चमकते सितारों को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से न केवल अपने परिवार का, बल्कि हमारे विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। मेधावी छात्र सिर्फ अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन और सीखने की ललक से बनते हैं। आज सम्मानित होने वाले हर एक विद्यार्थी ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है। 

मेरे प्यारे बच्चों, यह सम्मान केवल आपके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के लिए नहीं है, बल्कि उस यात्रा के लिए है जो आपने तय की है। यह उन रातों के लिए है जब आप दूसरों की तरह सोए नहीं, बल्कि पढ़ाई की। यह उन शिक्षकों के मार्गदर्शन के लिए है जिन्होंने आपको तराशा है, और उन अभिभावकों के बलिदान के लिए है जिन्होंने आपके सपनों को अपना सपना माना।

याद रखें, सम्मान का अर्थ यह भी है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को समझें। यह सफलता आपकी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि शुरुआत है। दुनिया आपकी प्रतिभा को देख रही है, और आज का यह सम्मान आपको भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए प्रेरित करेगा।

मैं आज के सभी मेधावी छात्रों को बधाई देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप लोग न केवल एक बेहतर छात्र हैं, बल्कि आने वाले कल के जिम्मेदार नागरिक हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभावी नेतृत्वकर्ता प्रधानाचार्य अंशुल तिवारी जी ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति प्रमुख शिवमंगल सर, ज्ञानस्थली ग्रुप ऑफ स्कूल्स के स्पोर्ट डायरेक्टर खेल वासिफ खान सर, वित्त विभाग प्रमुख नीरज त्रिपाठी सर व विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर