Explore

Search

October 31, 2026 9:18 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अवतरण दिवस पर मां पीतांबरा दरवार में सजा फूल बंगला, लगाया गया छप्पन भोग

भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु, खूब हुयी पुष्प बर्षा

माता की महाआरती उतारते पंडित अजय दुबे व पंडित कार्तिकेय दुबे

इटावा। माता बगलामुखी का अवतरण दिवस यमुना नदी के किनारे मां पीतांबरा धाम मंदिर में श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया । इस मौके पर भव्य फूल बंगला सजाकर माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया और छप्पन भोग भी लगाया गया। एक शाम मां पीतांबरा के नाम भजन संध्या में पुष्प बर्षा के बीच देर रात तक श्रद्धालु खूब झूमे।माता की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए सुबह से रात तक भक्तों की भारी भीड़ रही। माता के जयघोष से यमुना का तट देर रात तक गुंजायमान रहा ।

यमुना नदी के किनारे प्राचीन ग्यारह रूद्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में माता पीतांबरा धाम मंदिर पर प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। माता बगलामुखी के अवतरण दिवस के चलते जिले के ही नही बाहर से भी काफी संख्या में श्रद्धालु माता के दरवार में पहुंचे। मंदिर के पुजारी पंडित अजय दुबे व पंडित कार्तिकेय दुवे ने माता पीतांबरा का पूजन अर्चन कर विशेष श्रंगार किया और इसके बाद फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग अर्पित किये। शाम 7 बजे माता की महाआरती उतारी गयी जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महा आरती के बाद भजन संध्या एक शाम मां पीतांबरा के नाम आयोजित हुई जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक माता की भेंट व अन्य भजन प्रस्तुत किए ।

पुष्प वर्षा के बीच धार्मिक गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक जमकर झूमे। माता के दरबार में सुबह से देर रात तक आस्था का सैलाब उमड़ा रहा । माता को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसी के चलते भक्तों के द्वारा माता को पीला भोग व पीले फूल भी अर्पित किये गये।

मां पीतांबरा के अवतरण दिवस के संबंध में मंदिर के पुजारी पंडित कार्तिकेय दुबे ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी को माता बगलामुखी का अवतरण हुआ था। माता दस महाविद्या में आठवीं महाविद्या है इन्हें माता पीतांबरा भी कहते हैं। माना जाता है कि भगवान विष्णु ने धरती पर आए भयंकर तूफान का नाश करने के लिए तप किया था इससे मां बगलामुखी प्रकट हुई थी। माता चिंता निवारक व संकटनाशिनी है इनकी साधना से शत्रु भय से मुक्ति मिलती है। माता को पीला रंग अत्यंत प्रिय है इसीलिए उन्हें माता पीतांबरा भी कहा जाता है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर