Explore

Search

October 31, 2026 9:56 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

April 21, 2026
Mohammed irfan

भक्ति का सैलाब: भव्य पालकी यात्रा में नगर भ्रमण पर निकले भगवान कालभैरव

इटावा की सड़कों पर सोमवार की देर रात एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला, जब ‘एक कदम संस्कृति की ओर’ के संकल्प के साथ भगवान

Read More »
Mohammed irfan

विपक्ष की संकीर्ण मानसिकता ने नारी शक्ति की आकांक्षाओं को पहुँचाया आघात: धर्मवीर प्रजापति

इटावा ​उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जनपद इटावा के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के साथ सिंचाई

Read More »
Mohammed irfan

ज्योतिबा फुले समिति ने सर्व समाज सामूहिक विवाह में बंधवाए 21 जोड़ों के अटूट बंधन

इटावा कुम्हावर रोड स्थित एक मैरेज होम में मानवता और सामाजिक एकता की एक अनुपम मिसाल देखने को मिली, जहाँ महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन

Read More »
Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर