Explore

Search

July 10, 2026 10:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए संकल्पित रहना होगा,उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कृपाल पुर बसरेहर इकाई का हुआ गठन, अमर सिंह बने अध्यक्ष

इटावा आज जिले के बसरेहर ब्लाक के कृपाल पुर बाजार कमेटी का गठन उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी सर्वेश सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने किया जिसमें स्थानीय व्यापारियों की सहमति से सर्वसम्मति से अमर सिंह को बाजार कमेटी का दायित्व सौंपा गया , जबकि कुंवर पाल सिंह को उपाध्यक्ष , संतोष कुमार को महामंत्री , शिवराज सिंह को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई , श्रीमती पिंकी को महिला अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा के लिए व्यापार मंडल दिन प्रतिदिन अपना कुनबा बड़ा रहा है,सरकारी तंत्र सबसे ज्यादा उत्पीड़न हम व्यापारियों का ही करता है,इसलिए व्यापार मंडल का मजबूत होना अति आवश्यक है,

महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान कराने के लिए हम संकल्पित हैं, आपकी एकजुटता हमारा मनोबल ऊंचा करती है,इस अवसर पर महिला प्रदेश मंत्री श्रीमती मंजू लता द्विवेदी, जिला महामंत्री महिला व्यापार मंडल श्रीमती ममता दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी सिंह, जिला संगठन मंत्री श्रीमती ज्योति पालीवाल, महिला जिला सचिव कु राखी, बृजेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय व्यापारी और ग्रामवासी मौजूद रहे,

इससे पूर्व बाजार के व्यापारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर