इटावा आज लखनऊ से चलकर इटावा पहुंचने पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एडवोकेट रिषी मिश्रा का इटावा में व्यापारियों एवं किसानों ने जोर दार स्वागत किया, लखनऊ से मैनपुरी जाते समय इटावा में समृद्धि अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों व्यापारीयों और किसानों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया

किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रिषी मिश्रा ने कहा कि किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं ,आज सबसे ज्यादा शोषण इनका ही हो रहा है,
जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल आलोक दीक्षित ने कहा कि किसान और व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इटावा में भी भारतीय किसान क्रांति यूनियन के बैनर तले एक मजबूत किसान संगठन का गठन किया जाएगा जिससे किसानों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जायेगी
इस अवसर पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला बरिष उपाध्यक्ष हाजी शेख आफताब, युवा महामंत्री सुनील कुशवाहा,युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, हिमांशु गुप्ता,रिषभ शर्मा,शेख नबाब,मु दिलशाद पहलवान,अली फैय्याज आदि मौजूद रहे,











