Explore

Search

November 1, 2026 10:25 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान को जल्द मिलेंगी साथी शेरनियाँ – सफारी पार्क प्रशासन ने तेज की कोशिशें

वन्यजीव विनिमय के तहत रोहतक, राजगीर और गुजरात से लाई जाएँगी शेरनियाँ

इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर मनन और जेसिका की पहली मेटिंग से अक्टूबर 2016 में जन्मे दो बब्बर शेर – सिंबा और सुल्तान – अब 9 वर्ष के हो चुके हैं।

इन वयस्क शेरों के लिए उपयुक्त शेरनियों की व्यवस्था हेतु सफारी प्रबंधन लगातार प्रयासरत है।

🗺️ किन चिड़ियाघरों से हो रहा संपर्क?

· 🐾 षक्करबाग प्राणि उद्यान (गुजरात)

· 🐾 राजगीर प्राणि उद्यान (सफारी)

· 🐾 रोहतक प्राणि उद्यान (हरियाणा)

इन सभी से शेरनी प्राप्त करने हेतु लगातार पत्राचार और वार्ता जारी है।

🩺 विशेषज्ञों द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण

· मार्च के अंतिम सप्ताह में राजगीर प्राणि उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक ने इटावा सफारी पार्क का भ्रमण किया।

· दिनांक 02.04.2026 को सफारी निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल एवं वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रोबिन यादव ने रोहतक प्राणि उद्यान (हरियाणा) का दौरा किया।

🔄 प्रस्तावित वन्यजीव विनिमय (एक्सचेंज)

विवरण इटावा सफारी को मिलेगी इटावा सफारी से जाएगा

रोहतक प्राणि उद्यान से शेरनी “सुधा” नर बब्बर शेर “विश्वा” (जन्म: विश्व लायन दिवस 2022)

✅ शेरनी सुधा पहले रोहतक जू में दो बार माँ बन चुकी है – अनुभवी और स्वस्थ शेरनी।

🧪 स्वास्थ्य जाँच की प्रक्रिया

शेरनी सुधा को सफारी लाने से पूर्व उसके सैंपल निम्नलिखित प्रतिष्ठित संस्थानों भेजे जाएँगे:

 

· 🧬 I.V.R.I., बरेली (भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान)

· 🧬 N.C.B.S., बैंगलोर (राष्ट्रीय जैव विज्ञान केंद्र)

 

इसके बाद ही केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, नई दिल्ली से अनुमति प्राप्त कर विनिमय पूरा किया जाएगा।

🦁 अन्य योजनाएँ

· राजगीर प्राणि उद्यान से एक अर्ध-वयस्क नर शेर के विनिमय की भी योजना है।

· गुजरात के षक्करबाग जू से शेरनी लाने हेतु निरंतर पत्राचार जारी है।

🌟 उम्मीद की किरण

💬 “जल्द ही वयस्क बब्बर शेर सिंबा और सुल्तान के लिए बहुप्रतीक्षित शेरनियाँ मिल सकेंगी, जिससे इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की ब्लडलाइन में आवश्यक बदलाव संभव हो सकेगा।

जारीकर्ता:

(डॉ. विनय कुमार सिंह)

उप निदेशक

इटावा सफारी पार्क, इटावा

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर