Explore

Search

October 31, 2026 11:28 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

भक्ति और सेवा का संगम: फ्रेंड्स कॉलोनी में कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्रि का पावन उत्सव

इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी उस समय भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठी जब समाजसेवी और राजकीय ठेकेदार सुनील तिवारी के आवास पर पारंपरिक कन्या पूजन और भोज का भव्य आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर उन्होंने अपनी पुरानी परंपरा को जीवित रखते हुए देवी स्वरूपा कन्याओं का आत्मीय स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुनील तिवारी ने श्रद्धाभाव से कन्याओं के चरण पखारे और विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

​इस धार्मिक अनुष्ठान में ग्लैमर और समाज सेवा का अनूठा मेल भी देखने को मिला, जहाँ टीवी एक्टर अर्जुन तिवारी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनके साथ कपिल दुबे और ऋषि तिवारी जैसे प्रबुद्ध जनों ने भी कन्या भोज में अपनी सहभागिता दर्ज कराई और सेवा कार्य में हाथ बंटाया। मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच संपन्न हुए इस आयोजन में नन्हीं कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराया गया और उपहार भेंट कर विदा किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में बेटियों के सम्मान और सेवा भाव का एक प्रेरणादायक संदेश भी दे गया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर