Explore

Search

April 14, 2026 5:08 pm

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ईद की नमाज

इटावा: ईद-उल-फितर के पवित्र अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, प्रमुख मस्जिदों एवं महत्वपूर्ण चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

अधिकारियों के मार्गदर्शन और समुचित पुलिस प्रबंधन के दम पर सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई गई।

· संयुक्त निरीक्षण: डीएम और एसएसपी ने संवेदनशील इलाकों, प्रमुख मस्जिदों और चौराहों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

· सुरक्षा बलों को निर्देश: ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

· सघन सुरक्षा प्रबंध: सभी प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों पर पर्याप्त पुलिस बल, पीएसी और क्यूआरटी टीमें तैनात की गईं।

· यातायात प्रबंधन: बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्गों को सुव्यवस्थित किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ड्यूटी कर यातायात को सुचारू रखा।

· टेक्नोलॉजी से निगरानी: ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की गई।

· पैदल व वाहन गश्त: सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मिश्रित गश्त (फुट पेट्रोलिंग और वाहन पेट्रोलिंग) निरंतर जारी रही।

प्रशासन की अपील

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आम जनता से संवाद स्थापित किया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द ही हमारी सामाजिक एकता की मजबूत नींव है।

 

इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

— इटावा पुलिस

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर