Explore

Search

November 2, 2026 12:50 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर संबंधी समस्याओं के लेकर अधीक्षण अभियंता से मिला व्यापार मंडल, विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का दंड उपभोक्ताओं को क्यों

इटावा-: आज उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अधीक्षण अभियंता विद्युत श्री ऋषभदेव से मिला और स्मार्ट मीटरों से आम उपभोक्ताओं को आ रही समस्यायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की व्यापार मंडल ने मांग की कि प्रीपेड मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया में सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल में टेक्निकल एरर , जानकारी के अभाव ,मोबाइल नंबर अपडेट ना होने व सीलिंग सर्टिफिकेट समय से अपलोड ना होने के कारण उपभोक्ता के मोबाइल में एप डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं 

प्रीपेड मीटर लगाए जाते समय उपभोक्ता के मोबाइल में ऐप डाउनलोड किए जाने की व्यवस्था की जाए

तथा उपभोक्ता का मोबाइल नं० सिस्टम पर तुरंत अपडेट किया जाए

प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद सीलिंग सर्टिफिकेट उसी दिन अपडेट किया जाए

विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का दण्ड उपभोक्ता को नहीं मिलना चाहिए नये लगाये जा रहे प्रीपेड मीटरो के कनेक्शन काटने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाना आवश्यक है

अव्यवस्था से बचने के लिए नये लगाये जा रे प्रीपेड मीटरों की सप्लाई काटने से पहले सभी आवश्यक विभागीय करवाई को पूर्ण करें

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी चांद मंसूरी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, युवा जिलाध्यक्ष रियाज अब्बासी, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव,शेख नबाब, उघोग मंच के महामंत्री राहुल दीक्षित,प्रमित दीक्षित, महिला जिला सचिव छाया यादव, जसवंतनगर महिला अध्यक्ष श्रीमती रानी बघेल आदि मौजूद रहीं

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर