Explore

Search

November 24, 2026 10:38 am

लेटेस्ट न्यूज़
[the_ad_group id="32"]
[the_ad id="21422"]

आरपीएफ, जीआरपी और सीबीआई की टीम ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 3 करोड़ का सोना किया बरामद

वाराणसी: कैंट रेलवे स्टेशन पर आरपीएएफ, जीआरपी और सीआईबी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 3 करोड़ से अधिक का सोना बरामद किया है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी पकड़ा गया है। खुलासा करते हुए जीआरपी आईजी ने बताया कि यह सोना अफ्रीका से लाया गया है और बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल से भारत में लाया गया। इसकी डिलीवरी दिल्ली में करनी थी।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में जांच के दौरान आरपीएफ, सीआईबी और जीआरपी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफार्म नंबर 5 पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस से दो लोगों को 2.215 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया है। मामले का खुलासा करते हुए आईजी जीआरपी एन कोलांची ने बताया कि यह सोना अफ्रीका का है, जिसे बांग्लादेश के रास्ते पश्चिम बंगाल में तस्करी कर लाया गया था। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के रहने वाले बालासोर और तेजस बालासाहेब पवार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से 116 ग्राम के 19 सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3.54 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में से एक छात्र है और उनकी तस्करी का तरीका भी अनोखा था। इन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि माल की डिलीवरी किसे देनी है। आईजी जीआरपी ने बताया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से सोने की तस्करी कर दिल्ली डिलीवरी करने वाले थे। हालांकि, इन्हे इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सोना दिल्ली में किसे देना है। उन्होंने बताया कि इन्हें एक फोन दिया जाता था और उसी के जरिए उनसे कोऑर्डिनेशन होता था। दिल्ली में पहुंचने से पहले इनका फोन आता और बताया जाता है कि यह सोना किसे देना था। इसके साथ ही फोन को भी उसी व्यक्ति को सौंप देना होता है।

आईजी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी 3 महीने में करीब में 35से 40 बार कर चुका है तस्करी और इसके पूर्व भी पकड़े गए हैं हर बार छूटने के बाद तस्करी के इस धंधे में शामिल हो जाता था। फिलहाल, आरपीएफ, जीआरपी और एसआईबी की टीम इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस बड़े नेटवर्क और पूरे गैंग का खुलासा किया जाएगा। टीम ने पकड़े गए सोने को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया है और आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

[the_ad id="21418"]
[the_ad id="21391"]
[the_ad id="21390"]
[the_ad id="23258"]
Live Tv
[the_ad id='15197']
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
[the_ad id="14533"]