Explore

Search

August 25, 2026 5:20 am

खेत में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति और बेटे को मरणासन्न किया

अब्दुल्ला अख़्तर
विशुनगढ़:थाना क्षेत्र के ग्राम सरदामई में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ खेत में काम कर रही एक महिला के साथ न केवल अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की गई, बल्कि विरोध करने पर उसके पति और बेटे को भी मरणासन्न कर दिया गया।
पीड़िता विमला देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार 09 मार्च शाम करीब 5 बजे वह अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के ही सुदीश और रामनरेश (उर्फ रामशंकर) वहां पहुंचे और महिला के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर जब उसके पति ज्ञानचन्द्र और बेटा प्रमोद उसे बचाने दौड़े, तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों—भजनलाल, सुनोद और अजब सिंह को बुला लिया।
आरोप है कि हमलावर अपने साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार (दराती) लेकर आए थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से परिवार पर हमला बोल दिया, जिससे महिला, उसका पति और बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने मंगलवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर