Explore

Search

April 15, 2026 3:07 am

यातायात नियमों के प्रति पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील

अब्दुल्ला अख़्तर
कन्नौज। सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने और नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका बाजपेई के पर्यवेक्षण में शहर के विभिन्न हिस्सों में विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया।
टीएसआई अरशद अली ने अपनी टीम के साथ शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों— पाल चौराहा, गोल कुआं, तिर्वा क्रॉसिंग और बस स्टॉप पर आम जनता को यातायात नियमों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। टीएसआई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों को केवल डर के कारण नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए अपनाएं। खुद भी नियम जानें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
*14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत: चालान निस्तारण का मौका*
अभियान के दौरान टीएसआई अरशद अली ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन वाहन स्वामियों के चालान काफी समय से लंबित हैं, वे 14 मार्च को न्यायालय परिसर कन्नौज पहुंचकर अपने चालानों का आसान निस्तारण करा सकते हैं।
चेकिंग के दौरान जो दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए, उन्हें रोककर सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हेलमेट किसी चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए जरूरी है।
इस जागरूकता अभियान और चेकिंग के दौरान टीएसआई के साथ आरक्षी कन्हैया, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप, मनोज कुमार और अब्दुल वहीद सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर