अब्दुल्ला अख़्तर
कन्नौज। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कन्नौज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्वाट (SOG), सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर तीन शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 56 किलो 590 ग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर पाल चौराहे के पास दबिश दी। वहां से तीन अभियुक्तों— मनजीत सिंह, उमेश सिंह और सतीश दुबे को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी मनजीत और उमेश ने बताया कि वे ओडिशा राज्य से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद वे इस खेप को सतीश दुबे को बेच देते थे, जो आसपास के जनपदों और स्थानीय क्षेत्रों में इसे ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :मनजीत सिंह (35 वर्ष): पुत्र निरपत, निवासी ग्राम किशनपुर, थाना सौरिख, कन्नौज, उमेष सिंह (20 वर्ष): पुत्र विनोद सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना सचेण्डी, कानपुर नगर, सतीश दुबे (55 वर्ष): पुत्र स्व. विश्वनाथ दुबे, निवासी गंधधरापुर, कोतवाली कन्नौज।
सतीश दुबे का पुराना आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सतीश दुबे पहले भी तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली कन्नौज में वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस टीम से हेड कांस्टेबल अजय सिंह कांस्टेबल शिवराज सिंह , एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल गौरव यादव समेत 17 पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेटेस्ट न्यूज़
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने किया थाना सैफई का मुआयना, पुलिस व्यवस्था का लिया जायजा
April 8, 2026
8:19 pm

कन्नौज पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: SOG और कोतवाली टीम ने पाल चौराहे पर घेराबंदी कर फेल की तस्करी की बड़ी खेप










