Explore

Search

March 2, 2026 1:08 am

होली-रमजान का संगम सड़क पर उतरे पुलिस अधिकारी, बोले- गंगा-जमुनी तहजीब रहेगी बरकरार, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

इटावा: त्योहारों के इस पवित्र संगम पर जहां एक ओर रंगों का त्योहार होली है तो वहीं दूसरी ओर रमजान का पाक महीना चल रहा है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है।

इटावा के एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी खुद सड़क पर उतरे और जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा बरकरार रहेगी और त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

एसपी सिटी ने कहा, “होली और रमजान दोनों ही हमारे देश की सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे होली का त्योहार शराब के नशे से दूर रहकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं एसपी सिटी ने साफ किया कि होली के दिन यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, “यातायात नियमों के उल्लंघन पर बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें सड़कों पर तैनात रहेंगी और किसी भी संदिग्ध या नशे में वाहन चलाने वाले पर शिकंजा कसेंगी।”

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर