Explore

Search

March 2, 2026 2:21 am

ब्रज की रंगत में रंगा शहर , रथ यात्रा में दिखी लट्ठमार होली की छटा

इटावा : श्री जी लाडले परिवार के तत्वाधान में होली के उपलक्ष्य में श्री राधा श्याम सुंदर की भव्य रथ यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी।

 

यात्रा में संकीर्तन के साथ होली का उत्साह भी देखने को मिला।

ब्रज के कलाकारों द्वारा शहर की सड़कों पर यात्रा के लट्ठमार होली की छटा भी देखने को मिली तथा इत्र और अबीर-गुलाल की खुशबू भी वातावरण में घुली।

यात्रा का शुभारंभ सुबह साढ़े दस बजे रामलीला मैदान से नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने ठाकुर जी की आरती उतारकर किया। यात्रा गाड़ीपुरा चौराहा, बल्देव चौराहा, नगर पालिका चौराहा, राजागंज चौराहा, पचराहा होते हुए : छैराहा स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

यहां पर ठाकुर जी की आरती उतारी गई और अबीर गुलाल की छटाओं के बीच संकीर्तन किया गया 

यात्रा में फूलों से सजे रथ पर श्री राधा श्याम सुंदर विराजमान रहे और उन पर तोप के द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई। रथ यात्रा में ब्रज की लट्ठमार होली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

नगर वासियों ने यात्रा का पुष्प वर्षा व आरती पूजन कर स्वागत किया

कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, सभासद अभिषेक त्रिपाठी,अक्षय भदौरिया, बंटी चौरसिया, प्रदीप, सुमित यादव, अंकित, रोहित, प्रथम शर्मा, प्रदीप यादव, गिरिराज, सनी यादव, रवि परमार सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहीं

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर