Explore

Search

March 1, 2026 11:44 pm

हरदोई 84 कोसी होली परिक्रमा मेला 2026 के आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाओं को मंजूरी दी है।

हरदोई 84 कोसी होली परिक्रमा मेला 2026 के आयोजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाओं को मंजूरी दी है।

मेले की मुख्य अवधि 27 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और यात्रियों के आगमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रेलवे द्वारा अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन 28 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 04391 बालामऊ सीतापुर मेला स्पेशल बालामऊ से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, 04392 सीतापुर बालामऊ मेला स्पेशल सीतापुर से शाम 4:55 बजे चलकर शाम 7:25 बजे बालामऊ पहुंचेगी। इन ट्रेनों में 06 सामान्य श्रेणी और 01 एसएलआर सहित कुल 07 कोच लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा सुविधा मिल सके।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर