अब्दुल्ला अख़्तर
छिबरामऊ (कन्नौज): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए शुरू की गई ‘संवाद सेतु’ (जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर) व्यवस्था की जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश में सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम बताया है।
प्रिया शाक्य ने समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को इस नवाचार के लिए बधाई दी, यह व्यवस्था वर्तमान में गाजियाबाद, हरदोई और कन्नौज में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू की गई है, जनप्रतिनिधियों की पुरानी शिकायत रही है कि अधिकारी समय पर फोन नहीं उठाते या जवाब नहीं देते, जिससे जनता के काम रुक जाते हैं। ‘संवाद सेतु’ इस दूरी को खत्म करेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस नई व्यवस्था से संवाद न केवल पारदर्शी होगा, बल्कि समयबद्ध भी बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अब जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव होगा। पहले फोन न उठने के कारण जो काम प्रभावित होते थे, ‘संवाद सेतु’ के जरिए उन बाधाओं को जड़ से खत्म किया जा सकेगा।
इस व्यवस्था के लागू होने से अब अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, जिससे आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
लेटेस्ट न्यूज़
मानवीय संवेदनाओं के साथ कर्तव्य का पाठ पढ़ा रहे इटावा के टीएसआई सूबेदार सिंह
March 1, 2026
10:42 pm
अज्ञात वाहन की टक्कर से शौच के लिए जा रहे बुजुर्ग की मौत
February 28, 2026
10:01 pm









