Explore

Search

March 2, 2026 3:38 am

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी प्रभारी पर रिश्वत लेने का आरोप, दिव्यांग महिला ने प्रभारी मंत्री के सामने रोते हुए की शिकायत

इटावा डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक दिव्यांग महिला से कथित तौर पर एक हजार रुपये की रिश्वत लेकर (FNAC गांठ सूजन) जांच रिपोर्ट देने का मामला सामने आया है।

 

यह शिकायत उस समय सार्वजनिक हुई जब प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह अस्पताल पहुंचे हुए थे। महिला ने सीधे मंत्री के सामने आरोप लगाया, जिसके बाद तत्काल जांच के निर्देश दिए गए।

 

मंत्री के सामने खुली पोल

 

इटावा मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान उस समय माहौल बदल गया जब इकदिल क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी दिव्यांग मीरा ने प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह के सामने अपनी शिकायत रखी। मीरा ने पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू सिंह पर आरोप लगाया कि उनसे FNAC जांच रिपोर्ट देने के नाम पर एक हजार रुपये लिए गए।

 

रिपोर्ट के लिए लगवाए कई चक्कर

 

मीरा ने बताया कि पैसे लेने के बाद भी उसे रिपोर्ट नहीं दी गई। वह कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन हर बार उसे टाल दिया गया। दिव्यांग होने के कारण उसके लिए बार बार अस्पताल आना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। उसने कहा कि जांच के नाम पर उससे अवैध रूप से पैसे वसूले गए।

 

जांच के आदेश, कार्रवाई का भरोसा

 

मामला सामने आते ही प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह ने इटावा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. बी.के. सिंह ने कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर