Explore

Search

July 10, 2026 10:16 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

सीएम योगी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी,होली में 3 दिन की छुट्टी,इस महीने पहले ही आ जाएगा वेतन

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है।सीएम ने राज्य के सभी अधिकारियों को खास निर्देश दिया है।इसमें कहा गया है कि इस महीने सभी कर्मचारियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।साथ ही इस बार होली की छुट्टी 3 दिन की रहेगी। 

 

बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

 

सीएम योगी ने कहा कि आउटसोर्सिंग/संविदाकर्मी/ सफाईकर्मी आदि सभी कर्मियों का वेतन होली से पूर्व दिया जाना सुनिश्चित करें।किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके अलावा ⁠28 फरवरी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है जबकि 2,3 और 4 मार्च को होली का अवकाश रहेगा।

 

बुधवार को है होली का त्योहार

 

बता दें कि देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च बुधवार को मनाया जाएगा।होलिका दहन 3 मार्च मंगलवार की शाम को होगा।होली का त्योहार शांति और खुशहाली के साथ मनाया जाए इसे लेकर योगी सरकार पूरी तरह तैयार है।संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस संबंध में दिशानिर्देश दे दिए गए हैं।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर