Explore

Search

July 10, 2026 10:17 pm

लेटेस्ट न्यूज़

इटावा पुलिस (थाना चौबिया) द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत थाना चौबिया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकर जागरुकता कार्यक्रम किया गया आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

रोजा इफ्तार से बढ़ता है आपसी भाईचारा और सवाब: ताहिर हुसैन सिद्दीकी

अब्दुल्ला अख़्तर

गुरसहायगंज कन्नौज। मंगलवार को क्षेत्र के गांव मझपुर्वा के पायका मैदान मे टीम जुनैद सिद्दीकी द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पहुंचे पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह रोजा रखने का बड़ा अज्रो सवाब है, उसी तरह रोजा इफ्तार कराने का भी बहुत बड़ा सवाब है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी भेदभाव समाप्त होते ही है साथ ही भाईचारा कायम होता है। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा अल्लाह को बहुत ही पसंद है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसील सिद्दीकी ने कहा कि रमजान एक पवित्र महीना है इस महीने के रोजे तमाम मुसलमानो पर फर्ज किए गए हैं उन्होंने कहा कि पैगंबर ए इस्लाम ने फरमाया कि जिसने ईमान व सवाब की नीयत से रमजान के रोजे रखे उसके पिछले सब गुनाहों को माफ कर दिया जाता है। रमजान के महीने में अल्लाह अपने तमाम गुनाहगार बंदों को जहन्नम से आजाद कर देता है। रोजा अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई जिसमे मुल्क के अमन व चैन की दुआ मांगी गई।
इस मौके पर आयोजक साजिद इफ्तिखार के अलावा पूर्व ब्लाक पमुख राशिद जमाल सिद्दीकी पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन आसिफ़ जमाल खान पप्पी जुनैद सिद्दीकी सपा नेता उत्कर्ष गुप्ता तारिक बशीर आमिर खान पिंटू यादव शमीम सिद्दीकी अच्छे खान वसीम हसन उर्फ लाला दुबे अयूब सिद्दीकी अकील खान मनी गुप्ता आसिफ हुसैन सभासद मो0 विवेक पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर