Explore

Search

March 2, 2026 2:32 am

बजाज का नया ई-रिक्शा “रिकी” इटावा में हुआ लॉन्च, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

इटावा। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच बजाज ऑटो ने एक और बड़ा कदम उठाया है। आज मनोरम बजाज ऑटो डीलरशिप के एमडी राम मोहन कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कंपनी ने अपने थ्री व्हीलर पोर्टफोलियो में एक नया इलेक्ट्रिक मॉडल जोड़ दिया है। बजाज के सीएनजी, एलपीजी और गोगो ईवी के बाद अब कंपनी ने “रिकी” नाम से अपना नया ई-रिक्शा लॉन्च कर दिया है।

 

दीप जलाकर और काटकर हुआ उद्घाटन

 

नए वाहन बजाज रिकी का उद्घाघाटन इटावा नगर पालिका की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एसआई सुबेदार सिंह और सभासद अभिषेक त्रिपाठी ने भी संयुक्त रूप से फीता काटकर वाहन का शुभारंभ किया।

 

ज्योति गुप्ता: “वाहन भी परिवार का एक सदस्य है”

 

मुख्य अतिथि ज्योति गुप्ता ने इस अवसर पर ग्राहकों से बातचीत करते हुए कहा कि, “जब कोई नया वाहन घर आता है तो वह भी परिवार का एक हिस्सा बन जाता है।” उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “वर्तमान और भविष्य में ई-रिक्शा ही तेजी से सफर का जरिया बन रहा है।” कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नए वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को प्रतीकात्मक रूप से चाबी सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

 

यातायात नियमों पर चला सख्ती का संदेश

 

विशिष्ट अतिथि एसआई सुबेदार सिंह ने सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

 

वहीं सभासद अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि, “आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का ही है। मार्केट में केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल ही सफलता प्राप्त कर रहे हैं और बजाज का यह कदम स्वागत योग्य है।”

 

इनकी रही उपस्थिति

 

ई-रिक्शा रिकी के शुभारंभ के अवसर पर डीलरशिप के एमडी राम मोहन कपूर के अलावा गौरव कपूर, अंशुल खंडेलवाल, प्रशांत तिवारी, रमाकांत तिवारी, प्रदीप यादव, दिलीप कुमार, राहुल, दीपेश, दुष्यंत और निशांक सहित कई गणमान्य लोग और बजाज प्रेमी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर