Explore

Search

February 14, 2026 2:46 pm

मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में थाना कोतवाली क्षेत्र में माफिया मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर रहे मोहम्मद शोएब किदवई उर्फ बॉबी की शुक्रवार को असैनी मोड़ पर दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।पुलिस ने हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

बताया जा रहा है कि शोएब उर्फ बॉबी बलेनो से लखनऊ से बाराबंकी वापस लौट रहा था।जैसे ही उनकी कार असैनी मोड़ ब्रिज के ऊपर पहुंची पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर और लगभग 10 गोलियां दाग दीं।शोएब की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।मौके से कारतूस के खाली खोखे बरामद हुए हैं।शोएब लखनऊ जेलर हत्याकांड में मुख्यt आरोपी था,हालांकि बाद में मुख्तार गैंग का साथ छोड़कर वह वकालत करने लगा था,इसलिए वारदात को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

बता दें कि शोएब बॉबी का नाम जेलर रमाकांत तिवारी हत्याकांड में सामने आया था। जेलर की हत्या चार फरवरी 1999 को की गई थी। वह तत्कालीन लखनऊ डीएम सदाकांत के आवास से बैठक कर शाम सात बजे लौट रहे थे।राजभवन के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।इस हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी,सपा के बागी विधायक अभय सिंह,चंदन नेगी, बउवा तिवारी समेत दर्जन भर से अधिक लोग नामजद हुए थे।चंदन नेगी की लखनऊ में 16 फरवरी 2002 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बउवा तिवारी 13 मार्च, 2002 को पुलिस एनकाउंटर में कुकरैल के पास मारा गया था। बाकी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर