Explore

Search

February 14, 2026 6:25 pm

​मंडप की खुशियां बदलीं चीख-पुकार में: सिलेंडर फटने से पंडाल में लगी भीषण आग

इटावा /इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम अमीनाबाद में गुरुवार दोपहर एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने पूरे शामियाने को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीण महेश चंद्र के पुत्र चंद्रभान की बारात 13 फरवरी को जानी है। गुरुवार को घर में मंडप का कार्यक्रम था और महिलाएं महिला संगीत’ के गीतों में मग्न थीं। दोपहर करीब 2:00 बजे मेहमानों के लिए चाय बनाई जा रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई।​पंडाल में आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद महिलाओं और मेहमानों में भगदड़ मच गई। जान बचाने की जद्दोजहद में एक वृद्ध महिला राम श्री(90) पत्नी स्वर्गी सियाराम गिरकर चोटिल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु ले जाया गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पंडाल के पांच बड़े पर्दे, सजावट का सामान और खान-पान की सामग्री चंद मिनटों में जलकर खाक हो गई।​घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 और इकदिल थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।जिससे आग घर के मुख्य हिस्से तक नहीं फैल सकी। परिजनों के अनुसार, इस अग्निकांड में हजारों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर