Explore

Search

February 14, 2026 2:45 pm

इटावा-व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आज नवीन कलैक्ट्रेट सभागार में बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई

इटावा शहर के लिए नयी वन-वे व्यवस्था का रुट चार्ट प्रस्तुत किया साथ ही नगरपालिका चौराहे से तिकोनिया तक नो व्हीकल जोन बनाने का प्रस्ताव रक्खा,इस प्रस्ताव में ये नियम बनाया गया कि इस हिस्से में कोई दुकानदार भी अपनी बाइक से नहीं आ सकेगा

इस पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहना चाहिए,दो पहिया वाहन रोकने से व्यापार प्रभावित होगा, प्रशासन को चाहिए कि इस क्षेत्र में मिड पार्किंग रोकी जाए और जो लोग अपनी बंद दुकानों के आगे फड़ लगवायें है उन पर कार्रवाई की जाये

जिला उपाध्यक्ष उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अशोक जाटव ने मांग की कि बस अड्डा तिराहे पर लगने वाले जाम के मद्देनजर बसों की वन-वे व्यवस्था लागू की जाए, शहर से बाहर जाने वाले सभी भारी वाहन पक्के बाग की तरफ से ही बाहर जायें,इस अवसर पर व्यापार मंडल महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम,, युवा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, युवा महामंत्री अजीत कुमार,महामंत्री ममता दुबे,सुमन यादव, ज्योति पालीवाल , रोशनी सिंह आदि व्यापारी नेताओं ने अपनी समस्या को रक्खा

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी

सीओ सिटी अभय नारायण राय,सीओ ट्रैफिक श्री राम गोपाल शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग गगन अग्निहोत्री,इओ नगरपालिका संतोष मिश्रा,टी एस आई सूबेदार सिंह सहित रोडवेज, पीडब्ल्यूडी विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर