इटावा, ०९ फरवरी २०२६। इटावा के राजनीतिक परिदृश्य में शनिवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया। मोहल्ला शाहग्रान, नई बस्ती के सम्मानित पीस पार्टी के वरिष्ठ नेता जनाब मोहम्मद शीश साहब ने आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई साथी कार्यकर्ता भी एआईएमआईएम के साथ जुड़े।
जिलाध्यक्ष वारसी ने किया मनोनीत
इस अवसर पर एआईएमआईएम इटावा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शमशाद हुसैन वारसी ने पार्टी कार्यालय पर उन्हें विधिवत सदस्य मनोनीत किया। डॉ. वारसी ने कहा कि शीश साहब जैसे अनुभवी और समाजसेवी नेता के संगठन से जुड़ने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
इस कदम से एआईएमआईएम के स्थानीय संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी के प्रवक्ता ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि जनाब मोहम्मद शीश साहब की सक्रिय सहभागिता से संगठन और अधिक मज़बूत होगा तथा मजलिस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।”
शीश साहब को दी गई बधाई
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनाब मोहम्मद शीश साहब को तह-दिल से बहुत-बहुत मुबारकबाद दी और उनके साथ मिलकर काम करने की खुशी जताई। यह राजनीतिक समर्थन इटावा में एआईएमआईएम की बढ़ती पैठ का एक और संकेत माना जा रहा है।
#AIMIM_ETAWAH









