Explore

Search

November 2, 2026 2:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का सशक्त निरीक्षण एवं फिटनेस अभियान

जनपद : इटावा 06 फरवरी, 2026 (शुक्रवार)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवारीय परेड की सलामी ली एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की शारीरिक व मानसिक तंदुरुस्ती, अनुशासन तथा तैयारियों का जायजा लिया।

 

फिटनेस व अनुशासन पर विशेष जोर

 

समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल का आयोजन करवाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यालयों एवं पुलिस लाइन के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

यूपी-112 पीआरवी तथा आवश्यक उपकरणों का सूक्ष्म निरीक्षण

 

यूपी-112 पीआरवी का निरीक्षण करते हुए वाहन में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट तथा अन्य जरूरी सामग्रियों की स्थिति देखी। उन्होंने उपकरणों की नियमित सफाई, समुचित देखरेख व कुशल संचालन के स्पष्ट निर्देश दिए।

 

आरटीसी कार्यालय, बैरक व मेस की व्यवस्थाओं की समीक्षा

 

इसी क्रम में आरटीसी कार्यालय, बैरक व मेस का औचक निरीक्षण किया गया। सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

 

अभिलेखों की जाँच एवं कर्मचारियों से संवाद

 

परेड के पश्चात पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जाँच की गई। साथ ही, अर्दली रूम में पुलिस कर्मचारियों से रूबरू होकर उनकी व्यावसायिक जरूरतों एवं समस्याओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

 

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर