Explore

Search

February 14, 2026 5:08 pm

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा जिलाधिकारी व SSP से की मुलाकात, बीजेपी पर वोट काटने और BLO के साथ मारपीट का लगाया आरोप

इटावा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को इटावा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SSP) से मुलाकात कर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) के साथ मारपीट और धमकी की घटना की गई है। साथ ही, फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यक और PDA समाज के वोटर्स के नाम काटे जा रहे हैं।

 

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव पिंटू, सत्यभान यादव, डॉ. अरविंद यादव, पार्टी प्रवक्ता विक्की गुप्ता और राजेश यादव टिल्लू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

यादव ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची में छेड़छाड़ और अधिकारियों पर दबाव गंभीर चिंता का विषय है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर