Explore

Search

February 14, 2026 5:04 pm

जैनाचार्य आचार्य श्री सुबल सागर मुनिराज का आज होगा लालपुरा जैन मंदिर मे भव्य नगरप्रवेश

-पद बिहार करते हुए जैन श्रृद्धालु

इटावा- धर्म नगरी में आज एक ऐतिहासिक और मंगलमय क्षण साक्षी बनने जा रहा है। आचार्य श्री 108 सन्मति सागर महाराज जी मुनिराज के अंतिम शिष्य, जैन धर्म के प्रभावशाली संत आचार्य श्री 108 सुबल सागर महाराज जी मुनिराज का 9 पिच्छी सहित भिंड मध्यप्रदेश से पदबिहार करते हुए दिन मंगलवार सायंकाल 4 बजे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नशिया जी में भव्य नगर प्रवेश हुआ।

इसके पश्चात बुधवार प्रातः 7 बजे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, नशिया जी से भव्य आगवानी जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस टिक्सी मंदिर, बजरिया, छैराहा पचराहा, कोतवाली चौराहा, तिकोनिया से पक्की सराये नगरपालिका चौराहा रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुंचेगा। जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस पावन अवसर पर भक्त जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार महावीर प्रसाद जैन पीयूष जैन सोनू जैन भोलू जैन सौरव जैन रोहित जैन अमित जैन ने बताया कि जैन सहित समस्त श्रद्धालु आचार्य श्री के चरणों का प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर भव्य आगवानी करेंगे। समाज के वरिष्ठजनों ने सभी सहधर्मी महिलाओं एवं पुरुषों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और धर्म लाभ अर्जित करें।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर