Explore

Search

February 14, 2026 6:22 pm

“अच्छी व्यवस्था व समर्थन के लिए प्रर्दशनी व्यापारियों ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित”

इटावा, 28 जनवरी 2026: इटावा जनपद प्रर्दशनी के व्यापारियों ने आज जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को उनके सहयोग और प्रर्दशनी के दौरान बेहतरीन प्रबंधन के लिए सम्मानित किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित के नेतृत्व में एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और प्रर्दशनी की उत्कृष्ट व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा समय प्रबंधन के लिए आभार व्यक्त किया।

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को शाल, प्रतीक चिन्ह और बुके भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी श्री शुक्ल और जनरल सेक्रेटरी एसडीएम सदर ने हमेशा प्रर्दशनी व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका त्वरित समाधान करवाया। इससे प्रर्दशनी का संचालन सुचारु रूप से हो सका और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।

 

व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशासन के इस सहयोगात्मक रवैये से व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ा है और आगामी आयोजनों के लिए भी उनका उत्साह दोगुना हुआ है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों के विश्वास के लिए धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि भविष्य में भी प्रशासन व्यापार एवं औद्योगिक विकास के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर