Explore

Search

October 31, 2026 11:43 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस सहायता बूथ पर किया ध्वजारोहण 

इटावा 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रोडवेज बस स्टैंड स्थित पुलिस सहायता बूथ पर 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि डॉ० विदिशा शुक्ला सहायक आयुक्त राज्य कर विभाग एवं अति विशिष्ट अतिथि यशवंत सिंह शहर कोतवाल जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया।

 

कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने किया

मुख्य अतिथि डॉ विदिशा शुक्ला सहायक आयुक्त सचल दल जीएसटी विभाग एवं यशवंत सिंह शहर कोतवाल का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने तिरंगा पगड़ी फूल वाला एवं स्मृति चित्र देखकर सम्मानित किया।

 

जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा व्यापारी संगठित रहकर कार्य करें व्यापारियों की ताकत को कमजोर करने के लिए कई लोग संगठन बनाकर व्यापारियों का शोषण कर रहे हैं उन सभी से लोग सचेत रहें।

व्यापारियों का उत्पीड़न एवं उनकी समस्या के लिए व्यापार मंडल हमेशा तैयार है किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

इस अवसर पर जिला संरक्षक गणेश प्रसाद अग्रवाल, बृजेंद्र यादव महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे,महिला जिला उपाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष सर्वेश चौहान, युवा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कुशवाहा, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, हरिओम गुप्ता,डॉ० हरिशंकर पटेल, रविंद्र सिंह कुशवाहा,जिला प्रवक्ता इक़रार अहमद,नगर प्रभारी संजय वर्मा,नगर महामंत्री उपदेश मिश्रा, युवा जिला प्रभारी उत्तम सिंह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता विक्की, सतीक मंसूरी,जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी, वसीम राईन इबादुर्रहमान, संजीव राजपूत जैनुल आबेदीन, संतोष राजपूत, अवधेश कुमार, पर्वेंद्र सिंह, मंडी अध्यक्ष सतेंद्र कुशवाहा, युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, आकाश वर्मा, अभिषेक जैन,राजा वारसी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर