Explore

Search

February 14, 2026 2:45 pm

माही पब्लिक स्कूल बकेवर मैं गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।

इटावा/ बकेवर कस्बा स्थित माही पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा) एवं विशिष्ट अतिथि डॉ संजय दीक्षित पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत बकेवर (भाजपा), प्रबंधक दीपक चौहान ,सीता पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा और विशिष्ट अतिथि डॉ संजय दीक्षित प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान,सीता पाण्डेय, सभासद नगर पंचायत लखना प्रताप सिंह पाल ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।उसके बाद विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत सहित 2 दर्जन से अधिक सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे वहां उपस्थित सभी सम्मानित 

अतिथियों,अभिभावकों और शिक्षकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि यह पर्व हम सबका राष्ट्रीय पर्व है इसे हम सभी को मिलकर बड़े ही प्रेम भाव से मनाना चाहिए।आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था । हम सभी को शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए। और हमेशा अपने देश और अपने संविधान का आदर करना चाहिए।

यह दिन हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को याद दिलाता है।विशिष्ट अतिथि डॉ संजय दीक्षित ने कहा के हमारा देश अब पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो चुका है इसी दिन देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था । यह एक ऐतिहासिक दिन है हम सभी मात्र भूमि के बलिदानी सपूतों को नमन और वंदन करते है।

प्रबंधक दीपक चौहान ने मुख्य अतिथि गोपाल मोहन शर्मा,विशिष्ट अतिथि डॉ संजय दीक्षित, सभासद प्रताप सिंह पाल,समाजसेवी सत्यप्रकाश उपाध्याय, करुणाशंकर तिवारी,प्रधान गजेन्द्र सिंह भदौरिया,पूर्व सभासद रामू मिश्रा, मोहर सिंह कुशवाहा,गिरजाशंकर पाण्डेय ,मोहर सिंह कुशवाहा, बृजेश शर्मा का माला पहनाकर एवं वैज लगाकर स्वागत किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने मैं उप प्रधानाचार्य सीवी अवस्थी ,निदेशक सोनवीर यादव,शिक्षिका तान्या,शालिनी,रोशनी,दीप्ती,भारती,काजल,अंजली,निशा,सोनम का सराहनीय योगदान रहा । वहां उपस्थित सभी सम्माननीय लोगों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की बहुत सराहना की।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर