इटावा। आचार्य आदिसागर अंकलीकर इंटर कॉलेज में आज तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर जी महाराज का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने आचार्य सन्मति सागर जी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया। प्रबंधक विशुन कुमार चौधरी ने अपने उद्बोधन में आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि उनके लिए तो एक पंक्ति पर्याप्त है कि “न भूतो न भविष्यति”।जैसे हर पर्वत पर हीरा, माणिक्य प्राप्त नहीं होते, प्रत्येक हाथी के मस्तक से गजमुक्ता की प्राप्ति नहीं होती है प्रत्येक वन में चन्दन की उपलब्धि नहीं होती उसी प्रकार संत साधु महात्मा सर्वत्र नहीं होते, पर फिर भी इस कलिकाल में, वैज्ञानिक युग में जहाँ चहुँ ओर भौतिकता की चकाचौंध फैली हुई है वहाँ कही बिरले ही परोपकारी, मानव कल्याणकर्त्ता, पतित को पावन बनाने वाले महापुरुष इस भूमण्डल पर उदित होते हैं इन महापुरुषों की श्रृंखला में परम पूज्य मुनि कुंजर 108 आचार्य श्री आदि सागर जी महाराज (अंकलीकर) की परम्परा में तृतीय पट्टाचार्य परम आराध्य,रत्नत्रय धारक, करुणा के सागर,वात्सल्य मूर्ति, तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मति सागर जी हुये।शिक्षा व ज्ञान के क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किये हैं। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में राशन आदि का दान दिया गया।कार्यक्रम में विभा यादव, अचला वर्मा,शिखा अग्रवाल, कंचन,चेतन सिंह,सुमित यादव,अविनाश बाथम, सुमित सिंह शीला शर्मा, दिव्या यादव,श्रोति यादव, शुभ्रा सक्सेना, महक पाल श्रेया वर्मा,प्रीति राही, अंजू द्विवेदी,अविनाश शाक्य राजीव यादव आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्तार गैंग के शूटर रहे शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या,बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
February 14, 2026
1:37 am
महाशिवरात्रि पर्व: हजारी महादेव धाम में उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
February 13, 2026
5:10 pm
साले ने जीजा की कर दी हत्या: रिश्तों का खौफनाक अंत
February 13, 2026
4:56 pm

धूमधाम से मनाई गई आचार्य सन्मति सागर जी महाराज की जयंती








