Explore

Search

February 15, 2026 1:27 am

शिवपाल सिंह यादव के जन्म दिन के पूर्व संध्या पर भगवान जगन्नाथ को भोग लगाकर काटा गया केक

इटावा पक्के तालाब पर गत दिवस पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर सपा नेता आशीष पटेल के संयोजन में भगवान जगन्नाथ को भोग लगाकर केक काटकर धार्मिक वातावरण भगवान जगन्नाथ के संकीर्तन में हर्षोलाश के साथ जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर गौर निताई परिवार पंडित मनु पुत्रदाश पांडेय ने प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ के सम्मुख श्रद्धालु अपने नेताजी शिवपाल सिंह यादव का जन्म दिन मनाने जा रहे है।हम प्रभु से ये कामना करते ही कि जिस मनोभाव से ये लोग अपने नेताजी का जन्म दिन का आयोजन करने जा रहे है ,वो अवश्य ही पूर्ण हो।आज भगवान जगन्नाथ के भोग एवं आप सभी श्रद्धालु लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था आशीष प्रभु एवं उनकी टीम ने की है।आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुनील यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव जमीन से जुड़े हुए नेता है,उनको जनता की नब्ज की जानकारी रहती है।साथ ही वो बहुत ही सुलभ एवं सरल नेता है।आज उनके जन्म दिन के पूर्व दिवस पर हम सभी लोग भगवान जगन्नाथ से उनके दीर्घायु होने की।कामना करते है। संयोजक आशीष पटेल ने सभी लोगों विशेष रूप से गुरुजी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिवपाल सिंह जैसे बड़े कद के नेता की समीपता प्राप्त होना ही हम लोगो के लिए काफी है।उनसे कोई भी व्यक्ति आसानी से मिल सकता है।अपना सुख दुख व्यक्त कर सकता है,वो सुख दुख के साथी है।इस मौके पर भगवान जगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वो उनको निरोगी रखे एवं उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

इस मौके पर सुरेश यादव,दीपक महाराज,सतेंद्र यादव,विमलेश यादव,धर्मवीर बिट्टूआदित्य तिवारी एड,योगेश शर्मा,ध्रुव चतुर्वेदी,आशीष कोस्टा सहित सैकड़ों श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर