Explore

Search

November 2, 2026 4:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

हरदोई। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार हरदोई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

हरदोई। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार हरदोई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने जिला कारागार परिसर में आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया तथा उनके जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा पर प्रकाश डाला गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महापुरुषों को स्मरण करना हमारा नैतिक दायित्व है। कारागार प्रशासन को निर्देश दिए गए कि ऐसे स्मारकों के माध्यम से बंदियों में भी देशभक्ति और नैतिक मूल्यों का संचार किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कारागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा बंदियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

गौरतलब है कि आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी (1890?1931) प्रयागराज जनपद के निवासी थे और वे एक निर्भीक पत्रकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस नेता थे। उन्होंने कानपुर से प्रकाशित ?प्रताप? अखबार के माध्यम से अंग्रेजी शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास में 1931 के कानपुर दंगों के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और कई बार कारावास भी भोगा।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर