
सड़क हादसे में “ऑन द स्पॉट” छात्रा की मौत
हरदोई जनपद के बघौली माधौगंज रोड पर भेलावां तिराहे पर सड़क हादसे में स्कूली छात्रा की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रा स्कूल से घर आ रही थी तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया।पुलिस प्रशासन के काफी कुछ समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला। उदनपुरवा निवासी सर्वेश कुमार के एक पुत्र और एक पुत्री है, पुत्री की सड़क हादसे में मृत हो जाने से परिवार काफी सदमे में है।









