Explore

Search

February 14, 2026 6:11 pm

मां दुर्गा की मूर्ति से मांगटीका और बिंदी चोरी कस्बा पिहानी कटरा बाजार निजामपुर स्थित प्राचीन मनसा नाथ मंदिर मे बुधवार

मां दुर्गा की मूर्ति से मांगटीका और बिंदी चोरी कस्बा पिहानी कटरा बाजार निजामपुर स्थित प्राचीन मनसा नाथ मंदिर मे बुधवार

कस्बा पिहानी कटरा बाजार निजामपुर स्थित प्राचीन मनसा नाथ मंदिर मे बुधवार दिन दहाड़े तोड़ कर चोर मां दुर्गा के आभूषणों में मांगटीक, बिंदी चोरी कर ले गए। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई । दूसरी तरफ कोतवाल छोटेलाल का कहना है की मां दुर्गा की प्रतिमा के आभूषण पूरे हैं वहीं मोहल्ले में चोरी की घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
बुधवार की शाम भक्तगण जब मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर का ताला टूटा था। मंदिर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुजारी ने इसकी सूचना पिहानी थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानीबन कर वापस लौट गई। मां के मंदिर से हुई चोरी को लेकर लोगों में रोष है। कस्बेके लोगों ने इस चोरी की घटना के खुलासे की मांग की है। मोहल्ले के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि  कई दिन से मोहल्ले में आ रहे थे।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर