Explore

Search

November 2, 2026 3:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, नकलविहीन एवं सकुशल परीक्षा के दिए सख्त निर्देश इटावा, 30 अक्टूबर 2026 — उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज, इटावा तथा जन सहयोगी बालिका इंटर कॉलेज, बसरेहर एवं मनभावती कुंवरी जन सहयोगी इंटर कॉलेज, बसरेहर में पहुंचकर परीक्षा संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा की सुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को रोकने के लिए आवश्यक कदम समय रहते उठाए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ करें, ताकि PET-2026 की परीक्षा जनपद में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इटावा में संटू गुप्ता के कार्यों से जनता खुश, जमीनी हकीकत में 70% लोगों ने जताया समर्थन

इटावा विधानसभा क्षेत्र में विधायक संटु गुप्ता के कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा लेने पर एक स्पष्ट तस्वीर उभरी है। लोगों से बातचीत में पता चला कि अधिकांश लोग, खासकर शहरी और आसपास के इलाकों के निवासी, उनके काम से संतुष्ट हैं।

लोगों ने शहर में हाल ही में लगाए गए बड़े हर्फों वाले होर्डिंग्स, हर चौराहे पर तिरंगे की शान में रोशनी के प्रोग्राम, और अंधेरे को दूर करने के उपायों की विशेष रूप से सराहना की। एक शहरी ने कहा, “अंधेरा हटा है, यह बहुत अच्छी बात है। यहां अब सुरक्षा का अहसास बढ़ा है।”

विकास के कामों में ख्वाजा साहब की दरगाह पर हो रहे सुधार भी शामिल हैं। 11-13 तारीख को होने वाली बारिश के दौरान दरगाह पर जाने वाले भक्तों के लिए उत्कृष्ट सफाई, व्यवस्था और फिल्टर पानी की मशीनें लगाई गई हैं, जिसे लोगों ने सराहा।

 

जनसमर्थन का आंकड़ा:

 

· 70% लोगों ने, विशेषकर बुजुर्ग और महिलाओं ने, संतु गुप्ता के काम को पसंद किया और उनकी सराहना की। लोगों का कहना है कि उन्होंने उनके दिलों में जगह बना ली है।

· 30% लोग विरोध की भूमिका में मिले, जो किसी भी राजनीतिक क्षेत्र में सामान्य स्थिति मानी जाती है।

इटावा में संतु गुप्ता की छवि एक सक्रिय और विकास-उन्मुख विधायक के रूप में उभर रही है। जनता के एक बड़े वर्ग तक पहुंचने और शहर की सूरत बदलने के उनके प्रयासों को मतदाताओं की सराहना मिल रही है। हालांकि विरोध मौजूद है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनके कार्यों ने उनके लिए व्यापक जनसमर्थन तैयार किया है।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर