इटावा- जीआईसी मैदान में जनपद प्रर्दशनी के तत्वावधान में चल रहे आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आज टॉस जीतकर किड्स कॉर्नर फिरोजाबाद ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए।
फिरोजाबाद की ओर से सुधांशु चौरसिया ने 53 और समन्वय दीक्षित ने 52 रन बनाए।
गेंदबाजी में यूथ क्रिकेट एकेडमी इटावा की ओर से हिमांशु ने 3 ऋषभ सिंह और अमित यादव ने 2 – 2 विकेट लिए ।।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट एकेडमी इटावा की टीम 129 रनिंग बना सके और इस मुकाबले को क्रिकेट एकेडमी इटावा की ओर से सुमित राठौर ने 39 अभिषेक यादव ने 24 और अलमास शौकत में 18 रन बनाए ।।
फिरोजाबाद की ओर से ऋषभ राजपूत ने चार अनुज पाल ने दो विकेट लिए।।
आज के फाइनल का मैन ऑफ द मैच ऋषभ राजपूत को चुना गया वहीं टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ऋषभ राजपूत बने और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पारस कुमार रहे।
सुबह फाइनल मैच का शुभारंभ लाइन सफारी इटावा के निदेशक श्री अनिल पटेल ने टास कराकर एवं खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर किया
विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने दिया विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता टीम को पचास हजार का नगद पुरस्कार दिया गया
इस अवसर पर इटावा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सर्वेश सिंह चौहान, पंकज तिवारी बबलू महिन्द्रा, आलोक दीक्षित, अश्विनी सिंह एडवोकेट, कामिल कुरैशी, कुलवीर भदौरिया, अभय टंडन, अक्षय प्रताप सिंह चौहान, पंकज सक्सेना, शफीक खान, इरशाद मेव सहित शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहे









