Explore

Search

February 14, 2026 2:46 pm

हरदोई: सीओ ने धरना दे रही महिलाओं को दी गालियां, थानेदार ने पत्रकारों को मौके से भगाया

हरदोई: सीओ ने धरना दे रही महिलाओं को दी गालियां, थानेदार ने पत्रकारों को मौके से भगाया

हरदोई के दिउसीपुर गांव में जमीन कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह पर धरना दे रही महिलाओं से अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. वहीं सांडी थानाध्यक्ष का पत्रकारों को मौके से भगाने का वीडियो भी वायरल हुआ है. दोनों मामलों की जांच एसपी ने एएसपी को सौंपी है.

 

 हरदोई जिले में खाकी की भूमिका एक बार फिर कठघरे में है. हरपालपुर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) सतेंद्र सिंह और सांडी थानाध्यक्ष राकेश यादव से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. इन वीडियो से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं. 

 

मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के खसौरा ग्राम पंचायत अंतर्गत दिउसीपुर गांव का है. यहां जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही थी. सवायजपुर के एसडीएम मयंक कुंडू के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची थी. गांव निवासी आदेश शुक्ला ने प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है. शिकायत के आधार पर प्रशासन ने जांच के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू की. कार्रवाई के दौरान जब टीम जमीन पर पहुंची तो वहां पहले से मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. कब्जा हटाने का विरोध करते हुए कुछ घरों की महिलाएं अपने-अपने घरों के अंदर जमीन पर ही बैठ गईं और उठने से इनकार कर दिया. महिलाओं का कहना था कि बिना उनकी पूरी बात सुने और उचित सुनवाई किए कार्रवाई की जा रही है. उनका विरोध शांतिपूर्ण था, लेकिन हालात तब बिगड़ गए जब मौके पर मौजूद हरपालपुर के सीओ सतेंद्र सिंह का रवैया अचानक बदल गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि सीओ सतेंद्र सिंह महिलाओं को जबरन उठने के लिए कह रहे हैं. जब महिलाएं अपनी जगह से नहीं उठतीं, तो वे अपना आपा खो बैठते हैं. वीडियो में कथित तौर पर सीओ महिलाओं को धमकाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. उनकी आवाज में गुस्सा और शब्दों में तल्खी साफ झलकती है.

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर