Explore

Search

February 14, 2026 6:25 pm

भाकियू भानु ने गाँव गांव जाकर किया चौपाल का आयोजन

कन्नौज-जलालपुर दीनदारपुर मझपुरवा, पोस्ट कसावा, जिला कन्नौज में भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों को संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा उन्हें संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

चौपाल के दौरान एक दर्जन किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (भानु) की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें प्रमुख रूप से रोहित यादव (जिला संगठन मंत्री, युवा मोर्चा कन्नौज), नरेंद्र सिंह, राम रहीश, प्रेमचंद यादव, संजीव, राकेश आदि शामिल रहे। सभी ने संगठन की विचारधारा पर विश्वास जताते हुए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

 

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (भानु) कन्नौज प्रतिनिधि मंडल से अमन यादव (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), अमित कुमार राजपूत (कानपुर मंडल अध्यक्ष), रावेंद्र शर्मा (कानपुर मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आकाश कश्यप (मंडल मीडिया प्रभारी) तथा सुशील कुमार राठौर (जिला अध्यक्ष, कन्नौज युवा मोर्चा) उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Mohammed irfan
Author: Mohammed irfan

Live Tv
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर